केन्द्र सरकार की आर्थिक नीति के ख़िलाफ़ दिल्ली में प्रदर्शन
(last modified Thu, 10 Aug 2017 12:49:38 GMT )
Aug १०, २०१७ १८:१९ Asia/Kolkata
  • केन्द्र सरकार की आर्थिक नीति के ख़िलाफ़ दिल्ली में प्रदर्शन

भारत में सरकार की आर्थिक नीतियों के ख़िलाफ़ गुरुवार को राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन हुआ जिसमें आम लोगों और किसानों ने भाग लिया।

इरना के अनुसार, प्रदर्शन में शामिल लोगों ने मोदी सरकार के ख़िलाफ़ नारे लगाए, वस्तुओं व सेवा पर टैक्स बढ़ाने की योजना के लागू होने और बड़ी नोटों को बदलने के क़दम को ग़लत बताया जिससे आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।

प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना था कि भारत सरकार ने रोज़गार सृजन और किसानों व निर्धन लोगों की मदद करने के संबंध में अपने किसी भी वादे को पूरा नहीं किया।

प्रदर्शन में शामिल कॉन्ग्रेस पार्टी की सदस्य बबीता ने कहा कि मोदी सकरार की आर्थिक नीतियों के नतीजे में कम आमदनी के लोगों की आय बढ़ने के बजाए वे और ग़रीब हो गए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय प्रधान मंत्री की नीति चरमपंथी हिन्दुओं की भावनाओं के भड़कने, अल्पसंख्यकों पर हमला बढ़ने और देश में अशांत माहौल बनने का कारण बनी है।

भारतीय प्रधान मंत्री ने नई टैक्स व्यवस्था को देश की कर व्यवस्था में बड़े बदलाव की ओर उठाया गया क़दम बताते हुए कहा है कि नई कर प्रणाली से बहुत सी मुश्किलें दूर हो जाएंगी। (MAQ/N)