अफ़ग़ान राष्ट्रपति का भारत दौरा, आतंकवाद सहित महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा
अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति ने अपनी भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेशमंत्री सुषमा स्वराज से मुलाक़ात की।
इस्ना न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट भारत के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने ट्वीट किया कि अफ़ग़ान राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मुलाक़ात में क्षेत्रीय परिवर्तनों तथा आतंकवाद से संघर्ष सहित द्विपक्षीय रुचि के विषयों पर चर्चा की।
अफ़ग़ान राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी ने भारतीय विदेशमंत्री से मुलाक़ात में महत्वपूर्ण क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों सहित आर्थिक, व्यापारिक, यातायात तथा आतंकवाद से संघर्ष में सहयोग जैसे आपसी रुचि के विषयों पर विचार विमर्श किया।
अफ़ग़ान राष्ट्रपति ने भारत सरकार से मांग की है कि अफ़ग़ानिस्तान के खदान, बुनाई और हस्त उद्योग के क्षेत्र में सहयोग करें।
इस रिपोर्ट में बताया गया है कि अफ़ग़ान राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी ने भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाक़ात की है। (AK)