पाकिस्तान की सीामा के निकट गिरा भारत का मिग-21 विमान
https://parstoday.ir/hi/news/india-i73400-पाकिस्तान_की_सीामा_के_निकट_गिरा_भारत_का_मिग_21_विमान
पाकिस्तान के संचार माध्यमों ने इस देश की सीमा के निकट भारतीय वायुसेना के एक विमान के गिरने की ख़बर प्रकाशित की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०८, २०१९ १५:२५ Asia/Kolkata
  • पाकिस्तान की सीामा के निकट गिरा भारत का मिग-21 विमान

पाकिस्तान के संचार माध्यमों ने इस देश की सीमा के निकट भारतीय वायुसेना के एक विमान के गिरने की ख़बर प्रकाशित की है।

प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार भारतीय वायुसेना का एक मिग-21 विमान शुक्रवार को पाकिस्तान की सीमा के पास गिरकर ध्वस्त हो गया।  पाकिस्तान के संचार माध्यमों ने इस बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया है।  इसी बीच भारत के संचार माध्यमों ने इस देश के एक मिग-21 विमान के राजस्थान में पाकिस्तान की सीमा के निकट गिरने का ख़बर प्रकाशित की है।  भारतीय मीडिया के अनुसार शुक्रवार को भारतीय वायुसेना का एक मिग-21 विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर राजस्थान के बीकानेर में पाकिस्तान की सीमा के निकट गिरा है।  विमान का पायलट समय रहते उससे निकलने में सफल रहा।

ज्ञात रहे कि इससे पहले पाकिस्तान की सीमा के भीतर भारत का एक मिग विमान गिर गया था जिसके पायलेट को गिरफ़्तार कर लिया गया था और एक दिन के बाद उसके पायलेट अभिनंदन वर्धमान को पाकिस्तान ने भारत के हवाले कर दिया था।