पाकिस्तान ने सभी विमानों के लिए अपनी वायु सीमा खोली
पाकिस्तान के नागरिक उड्डयन विभाग ने देश की वायु सीमा सभी उड़ानों के लिए पुनः खोल दिए जाने की घोषणा की है।
विभाग ने देश के भीतर डोमेस्टिक फ्लाइट्स के लिए भी निर्देश जारी कर दिए हैं कि वह अपनी सेवाएं पुनः शुरू कर सकती हैं।
भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव के कारण पाकिस्तान ने अपनी वायु सीमा बंद कर दी थीं कि दोनों देशों की वायु सेनाओं के बीच टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी जबकि मिसाइल हमलों की भी आशंका जताई गई थी अतः सावधानी के तहत पाकिस्तान अपनी वायु सीमाएं बंद करने का एलान किया था।
पाकिस्तान का कहना है कि भारत में आगामी चुनाव से पहले इस बात की आशंका है कि भारत सरकार पाकिस्तान के ख़िलाफ़ कोई कार्यावही करे अतः पाकिस्तान पूरी सावधानी बरत रहा है मगर वायु सीमा पुनः खोले जाने के फ़ैसले से लगता है कि दोनों देशों के बीच टकराव की आशंका कम हुई है।