पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में भारत के कार्यवाहक राजदूत को तलब किया
पाकिस्तान ने पुलवामा हमले के संबंध में भारत से कुछ सवाल पूछा था जिसका भारत द्वारा जवाब न देने पर पाकिस्तान ने प्रतिक्रिया जताते हुए गुरूवार को इस्लामाबाद में भारत के कार्यवाहक राजदूत गुरू अलुवालिया को तलब किया।
हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार 14 फरवरी को भारत नियंत्रित कश्मीर के पुलवामा क्षेत्र में भारतीय सुरक्षा बलों के मार्ग में कारबम का भीषण विस्फोट हुआ था जिसमें बीएसएफ के 44 जवान मारे गये थे जबकि दसियों दूसरे घायल हुए थे।
इस हमले की ज़िम्मेदारी जैशे मोहम्मद नामक आतंकवादी गुट ने स्वीकार की थी। भारत का मानना है कि पाकिस्तान आतंकवादी गुट जैशे मोहम्मद का समर्थन करता है किन्तु पाकिस्तान ने भारत के इस आरोप का खंडन किया है।
जैशे मोहम्मद के आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा था कि भारत द्वारा सुबूत पेश किये जाने की स्थिति में वह इस संबंध में आवश्यक जांच कराने के लिए तैयार हैं।
भारत ने पाकिस्तान की इस तत्परता पर प्रतिक्रिया जताते हुए 27 फरवरी को इस संदर्भ में प्रमाण पेश किया था परंतु पुलवामा हमले के संबंध में पाकिस्तान ने भारत से जो सवाल पूछे थे उस पर भारत ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दिखाई है। MM