कश्मीर में प्रदर्शनकारियों पर फ़ाएरिंग
https://parstoday.ir/hi/news/india-i78584-कश्मीर_में_प्रदर्शनकारियों_पर_फ़ाएरिंग
भारत नियंत्रित कश्मीर में प्रदर्शनकारियों पर फ़ाएरिंग किये जाने के समाचार हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २४, २०१९ ०८:४४ Asia/Kolkata
  • कश्मीर में प्रदर्शनकारियों पर फ़ाएरिंग

भारत नियंत्रित कश्मीर में प्रदर्शनकारियों पर फ़ाएरिंग किये जाने के समाचार हैं।

शुक्रवार को कश्मीर में होने वाले इन प्रदर्शनों में बहुत से लोग घायल हो गए।  हुर्रियत कांफ्रेंस के आह्वान पर शुक्रवार के दिन श्रीनगर के सौरा क्षेत्र में कश्मीरियों ने प्रदर्शन किया जिनपर सुरक्षाबलों ने फ़ाएरिंग कर दी।  हुर्रियत कांफ़्रेंस ने जनता से अधिक से अधिक प्रदर्शन में भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा था कि इस प्रदर्शन से हमारा उद्देश्य  संसार को यह संदेश देना है कि अपने ही क्षेत्र में कश्मीरियों के साथ क्या किया जा रहा है जो भारत के नियंत्रण और कट्टरवादी हिंदु विचारधारा को कभी स्वीकार नहीं करेंगे।

कई प्रकार की बाधाओं को तोड़ते हुए कश्मीरी, प्रदर्शन में भाग लेने पहुंचे जिनपर सुरक्षाबलों ने फाएरिंग कर दी जिसके कारण यह शांतिपूर्ण प्रदर्शन, झड़प में बदल गया।  इस प्रदर्शन में कई लोग घायल हुए।