कश्मीर में 500 से अधिक विरोध प्रदर्शन
https://parstoday.ir/hi/news/india-i78752-कश्मीर_में_500_से_अधिक_विरोध_प्रदर्शन
भारत नियंत्रित कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाए जाने के बाद से कश्मीर में सैकड़ों विरोध प्रदर्शन किये जा चुके हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २९, २०१९ ०५:१५ Asia/Kolkata
  • कश्मीर में 500 से अधिक विरोध प्रदर्शन

भारत नियंत्रित कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाए जाने के बाद से कश्मीर में सैकड़ों विरोध प्रदर्शन किये जा चुके हैं।

भारत नियंत्रित कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाए जाने के बाद से कश्मीर में कम से कम 500 विरोध प्रदर्शन किये जा चुके हैं।  एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार कश्मीर से अनुच्छे-370 हटाकर वहां पर कर्फ्यू लगाने के बावजूद भारत नियंत्रित कश्मीर में कम से कम 500 विरोध प्रदर्शन किये जा चुके हैं।

एक स्थानीय अधिकारी ने बताया है कि इन प्रदर्शनों में लगभग 100 लोग घायल हुए।  प्रदर्शनों के दौरान 300 पुलिस कर्मी और 100 अर्ध सैनिक बलों को भी चोटें आईं।  इस अधिकारी के अनुसार स्थिति को सामान्य बनाने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है किंतु अभी भी बहुत काम करना बाक़ी है।

ज्ञात रहे कि भारत की केन्द्र सरकार ने 5 अगस्त 2019 को कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटा लिया था जिससे कश्मीरियों में रोष व्याप्त है।  कश्मीरी, अपनी जान की परवाह किये बिना लगातार कई दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।