भारतः सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती हुए मनमोहन सिंह
May ११, २०२० ०३:४४ Asia/Kolkata
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सीने में तकलीफ़ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मीडिया में आई रिपोर्टों के अनुसार 87 साल के मनमोहिन सिंह को एम्ज़ में भर्ती कराया गया है जहां दिल के डाक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। बताया जाता है कि उन्हें आईसीयू में रखने की ज़रूरत नहीं पड़ी है।
2004 से 2014 तक भारत के तेरहवें प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करने वाले मनमोहन सिंह की 2009 में एम्ज़ में ही हार्ट बाइपास सर्जरी हो चुकी है।
टैग्स