संसद सत्र में फ़ारूक़ अब्दुल्लाह एक साल बाद भाग लेंगे
नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फ़ारूक़ अब्दुल्लाह आगामी मॉनसून सत्र में हिस्सा लेने जा रहे हैं।
फ़ारूक़ अब्दुल्लाह संसद के किसी भी सत्र में एक साल से अधिक समय बाद हिस्सा लेंगे। जम्मू-कश्मीर से पिछले साल 5 अगस्त को अनुच्छेद-370 को हटाए जाने के बाद अब्दुल्लाह समेत घाटी के विभिन्न नेताओं को नज़रबंद कर दिया गया था।
फारूक़ अब्दुल्लाह ने बताया कि फारूक़ अब्दुल्लाह पर इस सत्र में काफ़ी नजरें रहने वाली हैं क्योंकि जम्मू-कश्मीर के कई नेता अभी भी नज़रबंद हैं। ख़ुद फारूक़ अब्दुल्लाह भी मार्च तक नज़रबंद थे।
पिछले साल अनुच्छेद-370 के हटाए जाने की बहस के दौरान, कई विपक्षी नेताओं ने मांग की थी कि अब्दुल्लाह को संसद में उपस्थित होने की अनुमति दी जाए।
अब्दुल्लाह ने श्रीनगर में एक भावनात्मक इंटरव्यू में मीडिया को बताया था कि उन्हें नज़रबंदी से बाहर आने के लिए अपने घर का दरवाज़ा तोड़ना पड़ा जिसके बाद उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह के दावे को खारिज किया। (AK)
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए