कश्मीर, झड़पों में 1 अलगाववादी छापमार और वरिष्ठ अधिकारी की मौत
भारत नियंत्रित जम्मू-कश्मीर के पुलवामा ज़िले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक अलगाववादी छापामार मारा गया।
यह मुठभेड़ गुरुवार की सुबह हुई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह मुठभेड़ ज़िले के त्राल क्षेत्र के मगहमा में उस वक्त हुई जब सुरक्षा बल घेराबंदी कर तलाश अभियान चला रहे थे। अधिकारी ने बताया कि अलगावादी छापामार की पहचान और उसके संगठन के बारे में पता लगाने की कोशिश की जारी है।
दूसरी ओर बडगाम ज़िले में सीआरपीएफ दल पर हुए एक हमले में एक सुरक्षाकर्मी मारा गया।
बडगाम के चदूरा इलाके में सीआरपीएफ़ दल पर हुए हमले में सीआरपीएफ़ का एक सहायक उपनिरीक्षक घायल हुआ था, जिसे तुरंत अस्पताल भर्ती कराया गया मगर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अलगावादी छापामारों ने बडगाम ज़िले के क़ैसरमुल्ला क्षेत्र में सीआरपीएफ़ की 117वीं बटालियन के सहायक उप निरीक्षक को गोली मार दी थी।
उन्होंने बताया कि छापामार अधिकारी की एके-47 राइफ़ल भी अपने साथ ले गये। सैन्य अधिकारी ने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर अलगावादी छापामारों की तलाश शुरू कर दी गई है। (AK)
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए