पश्चिम बंगाल में चुनाव संपन्न, भारी मतदान के संकेत
भारत के राज्य पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में शनिवार को पांचवें चरण के अंतर्गत 53 सीटों पर मतदान शाम छह बजे समाप्त हो गया।
दक्षिण 24 परगना ज़िले के 31 विधानसभा क्षेत्रों, हुगली ज़िले के 18 विधानसभा क्षेत्रों और कोलकाता दक्षिण जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ था।
ताजा रिपोर्टों के मुताबिक, पांचवें चरण के तहत 72 प्रतिशत से अधिक मतदान रहा हालांकि, मतदान केंद्रों पर लोगों की लंबी कतारों की वजह से कई स्थानों पर निर्धारित समयसीमा से अधिक समय तक मतदान जारी रहा। निर्वाचन आयोग के अधिकारी के अनुसार, दो पहर तीन बजे तक 72.19 प्रतिशत हुआ। हुगली में 72.46 प्रतिशत, कोलकाता दक्षिण में 58.05 प्रतिशत और दक्षिण 24 परगना में 73.19 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव आयोग ने हिंसा पर रोक लगाने के लिए इन तीन जिलों में केंद्रीय एवं राज्य पुलिस बलों के 90,000 कर्मी तैनात कर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए थे।
चुनाव आयोग ने मतदान के दिन सभी निर्वाचन क्षेत्रों में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लगाने का भी आदेश दिया था। (AK)