भारतीय विदेशमंत्री ने ईरान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति से मुलाक़ात की
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i101234-भारतीय_विदेशमंत्री_ने_ईरान_के_नवनिर्वाचित_राष्ट्रपति_से_मुलाक़ात_की
भारतीय विदेशमंत्री एस जय शंकर ने अपने ईरानी समकक्ष मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ से मुलाक़ात के अलावा नवनिर्वाचित राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी से भी मुलाकात की।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०७, २०२१ १६:५५ Asia/Kolkata
  • भारतीय विदेशमंत्री ने ईरान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति से मुलाक़ात की

भारतीय विदेशमंत्री एस जय शंकर ने अपने ईरानी समकक्ष मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ से मुलाक़ात के अलावा नवनिर्वाचित राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी से भी मुलाकात की।

इस मुलाक़ात में ईरान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान और भारत सहित क्षेत्रीय देशों की उपस्थिति से सामूहिक सुरक्षा को सुनिश्चित बनाया जा सकेगा और भारत और ईरान क्षेत्र के दो महत्वपूर्ण देश हैं और दोनों देशों के संबंधों में आर्थिक संबंध सर्वोपरि है। ईरान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी ने इसी प्रकार बल देकर कहा कि तेहरान अफगानिस्तान में शांति व सुरक्षा का समर्थन करता है।

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने कहा कि स्वंय अमेरिकी आज यह स्वीकार कर रहे हैं कि तेहरान के खिलाफ अधिकतम दबाव की नीति विफल हो गयी है और इस्लामी गणतंत्र ईरान पूरी शक्ति के साथ विकास के अपने मार्ग को जारी रखेगा। 

इस भेंट में भारतीय विदेशमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लिखित संदेश ईरान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति की सेवा में पेश किया और विभिन्न क्षेत्रों में ईरान और भारत के मध्य सहयोग को महत्वपूर्ण बताया 

इसी प्रकार तेहरान की मेज़बानी में अफगानी गुटों के मध्य एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें भारतीय विदेशमंत्री ने भी भाग लिया। इस बैठक में ईरान और भारत के विदेशमंत्रियों ने अफगानी गुटों के मध्य वार्ता पर बल दिया है।

तेहरान की मेज़बानी में अफगान सरकार और तालेबान के बीच होने वाली वार्ता के प्रति भारत के विदेशमंत्री ने ईरान का आभार जताया और कहा कि इस प्रकार के विचार- विमर्श से दोनों पक्षों के दृष्टिकोण को एक दूसरे के निकट लाने में सहायता मिलेगी। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए