अफ़ग़ान संकट का सैन्य समाधान नहीं है, तेहरान बैठक समाप्त
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i101260-अफ़ग़ान_संकट_का_सैन्य_समाधान_नहीं_है_तेहरान_बैठक_समाप्त
अफ़ग़ान संकट के समाधान के लिए तेहरान में तालेबान और अफगान सरकार के बीच होने वाली वार्ता समाप्त हो गयी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०८, २०२१ १२:३५ Asia/Kolkata
  • अफ़ग़ान संकट का सैन्य समाधान नहीं है, तेहरान बैठक समाप्त

अफ़ग़ान संकट के समाधान के लिए तेहरान में तालेबान और अफगान सरकार के बीच होने वाली वार्ता समाप्त हो गयी है।

यह वार्ता बुधवार से तेहरान में हो रही थी जो आज समाप्त हो गयी और कुछ बिन्दुओं के संबंध में दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गयी है।

तेहरान में होने वाली बैठक की समाप्ति पर दोनों पक्षों में इस बात पर सहमति बनी है कि युद्ध अफ़ग़ान संकट का समाधान नहीं है और राजनीतिक रास्तों से अफगान संकट के समाधान के लिए सबको प्रयास करना चाहिये।

इसी तरह दोनों पक्षों के मध्य इस बात पर सहमति बनी है कि जिन हमलों के कारण लोगों के घरों, कार्यालयों, मस्जिदों, अस्पतालों और सार्वजनिक स्थलों को क्षति पहुंची है उसके ज़िम्मेदारों को दंडित किया जायेगा। तेहरान में होने वाली बैठक की समाप्ति पर इस प्रकार के हमलों की भर्त्सना भी की गयी है।

ज्ञात रहे कि अफ़गान सरकार और तालेबान के बीच वार्ता बुधवार से तेहरान में ईरान के विदेशमंत्री मोहम्मद जवाद के भाषण से आरंभ हुई थी जो आज समाप्त हो गयी। MM