कोरोना वैक्सीन की 3 करोड़ डोज़ जल्द ईरान पहुंचेगी, ईरानी राष्ट्रपति
Aug १४, २०२१ १४:५१ Asia/Kolkata
ईरान के राष्ट्रपति ने घोषणा की है कि कोरोना वैक्सीन की 3 करोड़ डोज़ ख़रीदने का समझौता हो चुका है।
शनिवार को ईरानी राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी ने कोरोना से मुक़ाबले की राष्ट्रीय समिति की बैठक में कहाः देश के सरकारी और ग़ैर-सरकारी विभागों को और सभी लोगों को मिलकर इस ख़तरनाक वायरस से मुक़ाबला करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कोरोना से मुक़ाबले का एक प्रभावशाली तरीक़ा, वैक्सीनेशन के अभियान में तेज़ी लाना है, जिसके लिए 3 करोड़ डोज़ की ख़रीदारी का मामला तय पा चुका है।
राष्ट्रपति रईसी ने कहाः विशेषज्ञों का मानना है कि देश में और 6 करोड़ डोज़ की ज़रूरत है। msm
टैग्स