कोरोना वैक्सीन की 3 करोड़ डोज़ जल्द ईरान पहुंचेगी, ईरानी राष्ट्रपति
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i102700-कोरोना_वैक्सीन_की_3_करोड़_डोज़_जल्द_ईरान_पहुंचेगी_ईरानी_राष्ट्रपति
ईरान के राष्ट्रपति ने घोषणा की है कि कोरोना वैक्सीन की 3 करोड़ डोज़ ख़रीदने का समझौता हो चुका है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १४, २०२१ १४:५१ Asia/Kolkata
  • कोरोना वैक्सीन की 3 करोड़ डोज़ जल्द ईरान पहुंचेगी, ईरानी राष्ट्रपति

ईरान के राष्ट्रपति ने घोषणा की है कि कोरोना वैक्सीन की 3 करोड़ डोज़ ख़रीदने का समझौता हो चुका है।

शनिवार को ईरानी राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी ने कोरोना से मुक़ाबले की राष्ट्रीय समिति की बैठक में कहाः देश के सरकारी और ग़ैर-सरकारी विभागों को और सभी लोगों को मिलकर इस ख़तरनाक वायरस से मुक़ाबला करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कोरोना से मुक़ाबले का एक प्रभावशाली तरीक़ा, वैक्सीनेशन के अभियान में तेज़ी लाना है, जिसके लिए 3 करोड़ डोज़ की ख़रीदारी का मामला तय पा चुका है।

राष्ट्रपति रईसी ने कहाः विशेषज्ञों का मानना है कि देश में और 6 करोड़ डोज़ की ज़रूरत है। msm