ईरान का परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण लक्ष्यों से हटा नहींः आईएईए
आईएईए के महानिदेशक ने ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख से तेहरान में भेंट की।
अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी आईएईए के महानिदेशक राफ़ायल ग्रोसी ने मंगलवार को तेहरान में ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख मुहम्मद इस्लामी से तेहरान में भेंट की।
इस भेंटवार्ता में मुहम्मद इस्लामी ने कहा कि अपने परमाणु कार्यक्रम को लागू करने में ईरान अडिग है। राफ़ायल ग्रोसी के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में मुहम्मद इस्लामी ने कहा कि भेंटवार्ता के दौरान आईएईए के महानिदेशक ने जिस मुद्दे पर बारंबार बल दिया वह यह है कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम की गतिविधियों में किसी भी प्रकार का दिशाभेद नहीं पाया गया और वह अपने शांतिपूर्ण लक्ष्यों से हटा नहीं।
उन्होंने कहा कि परमाणु तकनीक के सभी आयामों से लाभान्वित होना कार्यसूचि में शामिल है और इस बारे में एजेन्सी, ईरान की सहायता करेगी। अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी आईएईए के महानिदेशक राफ़ायल ग्रोसी ने इस भेंटवार्ता में ईरान की यात्रा के निमंत्रण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमने भेंटवार्ताएं कीं और हम काम को जारी रखना चाहते हैं।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए