ईरान अपनी मांगों से पीछे नहीं हटेगाः बाक़िरी कनी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i106772-ईरान_अपनी_मांगों_से_पीछे_नहीं_हटेगाः_बाक़िरी_कनी
उपविदेशमंत्री ने बल देकर कहा है कि ईरान अपनी मांगों से पीछे नहीं हटेगा और अमेरिका को चाहिये कि वह पहल करे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०५, २०२१ १४:४८ Asia/Kolkata
  • ईरान अपनी मांगों से पीछे नहीं हटेगाः बाक़िरी कनी

उपविदेशमंत्री ने बल देकर कहा है कि ईरान अपनी मांगों से पीछे नहीं हटेगा और अमेरिका को चाहिये कि वह पहल करे।

अली बाक़िरी कनी ने इटली की आनसा न्यूज़ एजेन्सी से बात करते हुए कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान वर्ष 2015 में होने वाले परमाणु समझौते को लागू कराने और प्रतिबंधों को समाप्त कराने के लिए अपनी मांगों से पीछे नहीं हटेगा।

उन्होंने कहा कि यह अमेरिका था जो वर्ष 2018 में एकपक्षीय रूप से परमाणु समझौते से निकला था अतः उसे पहला कदम उठाना चाहिये।

ईरान के उपविदेशमंत्री ने इसी प्रकार कहा कि वियना में गुट चार+ एक के बीच होने वाली वार्ता प्रक्रिया तार्किक है और इसी कारण वह वार्ताओं का आधार बन सकती है। इसी प्रकार उन्होंने कहा कि ईरान ने जो प्रस्ताव दिये हैं वे वार्ता के आधार हैं और सामने वाले पक्षों को चाहिये कि वे इसका जवाब दें।  MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए