ईरान, कोरोना पर ज़बरदस्त लगाम, सिर्फ़ 58 लोगों की मौत
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i107004-ईरान_कोरोना_पर_ज़बरदस्त_लगाम_सिर्फ़_58_लोगों_की_मौत
ईरान में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के कारण 58 लोगों की मौत हो गई।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ११, २०२१ १५:१२ Asia/Kolkata
  • ईरान, कोरोना पर ज़बरदस्त लगाम, सिर्फ़ 58 लोगों की मौत

ईरान में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के कारण 58 लोगों की मौत हो गई।

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को दिये गए आंकड़ों के मुताबिक़ पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना से 58 लोगों की मौत हो गई।

इस प्रकार से ईरान में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1 लाख 30 हज़ार 661 हो गई है। इस दौरान कोरोना के 1 हज़ार 681 नए मरीज़ों का पता चला है।

अब तक ईरान में कोरोना से 61 लाख 52 हज़ार 524 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

इसी के साथ ईरान में 24 घंटे के दौरान 3 लाख 3 हज़ार 336 कोरोना की डोज़ लगाई जा चुकी है।

पूरे ईरान में अब तक लगभग 10 करोड़ 99 लाख 90 हज़ार 742 डोज़ कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है जिनमें 5 करोड़ 85 लाख 95 हज़ार 66 लोगों को पहली डोज़ जबकि 4 करोड़ 91 लाख 57 हज़ार 835 को दूसरी डोज़ और 12 लाख 37 हज़ार 841 लोगों को कोरोना वैक्सीन की तीसरी डोज़ दी जा चुकी है। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए