सऊदी अरब की वार्ता में इराक़ की भूमिका रही अहमः फोआद हुसैन
इराक़ी विदेशमंत्री फोआद हुसैन ने कहा है कि ईरान तथा सऊदी अरब की वार्ता में इराक़ की भूमिका अहम रही है। उन्होंने गुरूवार को तेहरान में ईरान के विदेशमंत्री के साथ भेंटवार्ता की।
इराक़ के विदेशमंत्री का कहना है कि सऊदी अरब और इस्लामी गणतंत्र ईरान के बीच वार्ता का समर्थन करके उनके देश ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि हम आशा करते हैं कि इस वार्ता का पांचवां चरण आरंभ हो।
इराक़ के विदेशमंत्री ने कहा कि हम इस बात के इच्छुक हैं कि ईरान और उसके पड़ोसी देशों के बीच अन्य विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाए। तेहरान में ईरान के विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान के साथ भेंट में इराक़ के विदेशमंत्री फोआद हुसैन ने बताया कि ईरान की यात्रा के दौरान मैंने ईरानी अधिकारियों से विभिन्न मुद्दों पर बातें कीं।
उन्होंने कहा कि आज की बैठक में आर्थिक तथा वित्तीय विषयों के साथ ही बहुत ही द्विपक्षीय योजनाओं में विस्तार के बारे में चर्चा हुई। इराक़ के विदेशमंत्री ने बताया कि आज की भेंटवार्ता में क्षेत्रीय एवं सुरक्षा के मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया गया।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए