विएना वार्ता, पश्चिम में इच्छा शक्ति की कमी, किस करवट बैठेगा ऊंट...
विएना में ईरान पर लगे प्रतिबंधों को हटाने के लिए वार्ता ऐसी हालत में जारी है कि पश्चिमी पक्ष विशेषकर अमरीका ने समझौते की प्राप्ति के लिए अभी भी आवश्यक इच्छा शक्ति का प्रदर्शन नहीं किया।
ईरान के वरिष्ठ परमाणुवार्ताकार और उप विदेशमंत्री अली बाक़िरी कनी और रूस, चीन, ब्रिटेन, फ़्रांस और जर्मनी पर आधारित गुट चार धन एक के बीच हालिया दिनों में सघन वार्ता जारी है, इसके अलावा ईरान के वरिष्ठ परमाणु वार्ताकार ने रूस, चीन, यूरोपीय संघ और तीन यूरोपीय देशों के प्रतिनिधियों से अलग अलग वार्ताएं की जबकि विशेषज्ञ स्तर की वार्ताएं भी आयोजित हुईं जिसके दौरान बाक़ी बचे मुद्दों पर चर्चा की गयी।
विएना वार्ता में भाग लेने वाले प्रतिनिधिमंडलों की गतिविधियों में वृद्धि से लगता है कि वार्ता प्रक्रिया आगे की ओर बढ़ रही है और मतभेद वाले कुछ मुद्दों पर अच्छी ख़ासी प्रगति हुई है।
विएना में रूस के वरिष्ठ परमाणु वार्ताकार मीख़ाइल आलियानोफ़ ने मंगलवार को ट्वीट किया था कि कुछ अटकलों के बीच पारदर्शिता की बहुत ही ज़रूरत है। विएना वार्ता प्रक्रिया में कुछ प्रगतियों के बावजूद पश्चिमी पक्ष की अधिक से अधिक की मांग का सिलसिला भी जारी है यहां तक कि कुछ लोग वार्ता को पहले चरण तक पहुंचाने का प्रयास करने लगे और यही चीज़ वार्ता प्रक्रिया के सुस्त होने का एक कारण भी है।
पश्चिमी पक्ष एक तरफ़ तो वार्ता के लिए समय निर्धारण की बात कर रहे हैं और दूसरी तरफ़ एसी एसी बातें करते हैं जिसकी वजह से वार्ता ख़ुद ही सुस्ती का शिकार हो जाती है।
फ़्रांस के विदेशमंत्री ने बुधवार की सुबह ही यह दावा कर दिया कि ईरान और दुनिया की ताक़तें, दिसम्बर के महीने में वार्ता में होने वाली प्रगति के बावजूद अभी भी परमाणु समझौते को पुनर्जीवित करने के लिए किसी भी प्रकार के समझौते से दूर हैं।
विएना वार्ता के आरंभ से ही ज़ायोनी शासन ईरान पर लगे प्रतिबंधों को हटाने का विरोधी है और उसने हमेशा ही ईरान के साथ हर प्रकार के संभावित समझौते के बारे में धमकी भी दे रखी है।
अब यह कहा जा सकता है कि ज़ायोनी शासन के साथ पश्चिमी पक्ष की सांठगांठ, वार्ता की वर्तमान प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है जो एक अच्छी दिशा की ओर बढ़ रही है और इसी चीज़ ने विएना वार्ता को परिणाम तक पहुंचाने के बारे में पश्चिम की गंभीरता पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए