विदेशी हस्तक्षेप के कारण रूसी चिंता को हम समझते हैंः ईरान
ईरान का कहना है कि विदेशी हस्तक्षेप के कारण रूस को होने वाली चिंता को हम बहुत अच्छी तरह से समझ रहे हैं।
ईरान के विदेशमंत्री ने अपने रूसी समकक्ष के साथ टेलिफोनी वार्ता में कहा कि हम वर्तमान समय में माॅस्को की चिंता को समझ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि तेहरान को आशा है कि शांतिपूर्ण प्रयसों से वर्तमान संकट का समाधान कर लिया जाए। सरगेई लावरोफ के साथ टेलिफोनी वार्ता में हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, यूक्रेन संकट से संबन्धित परिवर्तनों पर बहुत ही निकट से निगाह रखे हुए है।
रूस के पश्चिमी क्षेत्र में यूक्रेन उसका पड़ोसी है।इसी के साथ नेटो के सदस्य देश भी इस तनावग्रस्त क्षेत्र में स्थित हैं। एसे में यह क्षेत्र रूस के लिए विशेष महत्व रखता है। इस स्ट्रैटेजिक एवं तनावग्रस्त इलाक़े में रूस के सैनिक तैनात हैं।
अमरीका का यह दावा है कि रूस ने यूक्रेन पर हमला करने के लिए सैनिकों को यहां पर तैनात कर रखा है। अब अमरीका अपने पश्चिम साथियों के साथ यह दावा करने लगा है कि रूस किसी भी समय यूक्रेन पर हमला कर सकता है इसलिए उसकी सुरक्षा बहुत ज़रूरी है।
रूस का कहना है कि यूक्रेन पर हमला करने का उसका कोई इरादा नहीं है किंतु अमरीका अपने दावे को लगातार दोहराकर अपने दृष्टिगत माहौल तैयार कर रहा है। रूस पहले भी कई बार अपने पश्चिमी क्षेत्र में विदेशी हस्तक्षेप के प्रति चिंता व्यक्त कर चुका है। वह वहां पर नेटो के विस्तार को भी अच्छी नज़र से नहीं देखता है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए