Mar ०८, २०२२ १४:५६ Asia/Kolkata
  • ईरान ने अफ़ग़ानिस्तान की हर प्रकार से सहायता की हैः करज़ई

अफ़ग़ानिस्तान के भूतपूर्व राष्ट्रपति ने बताया कि ईरान हमेशा उनके देश का मित्र रहा है।

हामिद करज़ई ने एक साक्षात्कार में कहा कि मेरे राष्ट्रपति काल में ईरान, अफ़ग़ानिस्तान का वास्तविक दोस्त था।  उन्होंने कहा कि इस दौरान ईरान ने हमारे देश की जनता की हर प्रकार से सहायता की।

करज़ई का कहना था कि पिछले दो दशकों के दौरान जब अफ़ग़ानिस्तान में अमरीका और नेटो की उपस्थिति थी उस समय भी नेटो और अमरीका से अपने मतभेदों के बावजूद ईरान ने अफ़ग़ानिस्तान के साथ अपने संबन्ध मैत्रीपूर्ण रखे।

अफ़ग़ानिस्तान के भूतपूर्व राष्ट्रपति ने ईरान द्वारा अपने देश के युवाओं के लिए उच्च शिक्षा की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करने पर तेहरान का आभार व्यक्त किया।

अपने साक्षात्कार के एक अन्य भाग में करज़ई ने कहा कि ग्यारह सितंबर के हमले की अफ़ग़ानियों को कोई ख़बर तक नहीं थी और उनका इसमें किसी भी प्रकार का सहयोग नहीं था, एसे में अफ़ग़ानिस्तान से ज़बरदस्ती पैसा वसूलना खुला हुआ अत्याचार है।  उन्होंने कहा कि अमरीका को यह पैसा अफ़ग़ानिस्तान की जनता को वापस देना चाहिए।

अफ़ग़ानिस्तान के भूतपूर्व राष्ट्रापति के अनुसार आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष का अमरीकी नारा, पिछले दो दशकों से अफ़ग़ानिस्तान की जनता के लिए मुसीबत बना हुआ है।

उन्होंने बताया कि अफ़ग़ानिस्तन में इसका उल्टा नतीजा सामने आया है।  अफ़ग़ानियों के घरों पर बमबारी की गई जिससे वे नष्ट हो गए।  इन हमलों में बड़ी संख्या में निर्दोष अफ़गानी मारे गए।

उल्लेखनीय है कि पिछले चार दशकों के दौरान जब अफ़ग़ानिस्तान लगातार विदेशी हस्तक्षेप और आंतरिक समस्याओं का शिकार रहा, ईरान ने उसकी हर संभव सहायात की।  इस दौरान ईरान ने अफ़ग़ानिस्तान की सरकार और वहां की जनता के अधिकर तक हर प्रकार की सहायता उपलब्ध कराई।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए

टैग्स