विदेश मंत्री अब्दुल्लाहियान पहुंचे दमिश्क़, आर्थिक सहयोग सबसे प्राथमिक मुद्दा
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i110776-विदेश_मंत्री_अब्दुल्लाहियान_पहुंचे_दमिश्क़_आर्थिक_सहयोग_सबसे_प्राथमिक_मुद्दा
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान एक उच्च पदस्थ शिष्टमंडल के साथ सीरिया की राजधानी दमिश्क़ पहुंचे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २३, २०२२ १४:४९ Asia/Kolkata
  • विदेश मंत्री अब्दुल्लाहियान पहुंचे दमिश्क़, आर्थिक सहयोग सबसे प्राथमिक मुद्दा

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान एक उच्च पदस्थ शिष्टमंडल के साथ सीरिया की राजधानी दमिश्क़ पहुंचे हैं।

आर्थिक सहयोग का विस्तार इस यात्रा का सबसे प्रमुख लक्ष्य बताया गया है।

विदेश मंत्री की दमिश्क़ में सीरियाई अधिकारियों से मुलाक़ात में क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विषयों के बारे में भी चर्चा होगी।

सीरिया के विदेश मंत्री फ़ैसल मेक़दाद और विदेश मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने दमिश्क़ एयरपोर्ट पर विदेश मंत्री अमीर अब्दुल्लाहियान का स्वागत किया। इस अवसर पर दमिश्क़ में ईरान के राजदूत महदी सुबहानी भी मौजूद थे।

सीरिया के विदेश मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि ईरान के विदेश मंत्री की दमिश्क़ यात्रा सहयोग विस्तार का अच्छा अवसर है। उन्होंने कहा कि हम ईरान और अन्य पड़ोसी देशों के साथ अच्छा संबंध चाहते हैं और इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

इस अवसर पर विदेश मंत्री अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा कि हम आर्थिक विषयों के साथ ही अनेक मुद्दों पर बातचीत करेंगे।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए