अमेरिका और इस्राईल क्षेत्रीय राष्ट्रों के शुभचिंतक नहीं हैं" ईरान
ईरान के राष्ट्रपति ने अपने इराकी समकक्ष से टेलीफोनी वार्ता में कहा है कि अमेरिका और जायोनी शासन क्षेत्रीय राष्ट्रों के हितैषी नहीं हैं।
राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी ने कहा कि जो भी देश उनके लक्ष्यों से ग़फलत करेगा वह मुसलमानों के क्रोध का पात्र बनेगा।
उन्होंने आज इराकी राष्ट्रपति से टेलीफोनी वार्ता में रमज़ान का पवित्र महीना शुरू हो जाने पर बधाई दी और इराकी राष्ट्र पर ईश्वरीय रहमतों के नाज़िल होने की आरज़ू करते हुए कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, इराक की एकता, स्वाधीनता, सुरक्षा और क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसके स्थान के ऊंचा व अधिक होने का समर्थन करता है और हम इराक में छोटी सी असुरक्षा को भी समूचे क्षेत्र के लिए हानिकारक समझते हैं अतः इराकी लोगों के हितों के व्यवहारिक बनाने और इस देश में एक मज़बूत सरकार की स्थापना का हम स्वागत करते हैं।
उन्होंने बल देकर कहा कि तेहरान और बगदाद के संबंध केवल पड़ोसी के नहीं हैं बल्कि दोनों राष्ट्रों के मध्य बरादराना संबंध हैं। इसी प्रकार उन्होंने कहा कि दोनों देशों के मध्य संबंधों को प्रगाढ़ बनाने की दिशा में कदम उठाये गये हैं और समय बीतने के साथ- साथ इस्लामी क्रांति के सर्वोच्च नेता की उस बात की सत्यता साबित हो गयी है जिसमें आपने कहा है कि अमेरिका और इस्राईल क्षेत्र विशेषकर इराकी राष्ट्र के हितैषी नहीं हैं और आज सब पर यह बात स्पष्ट हो गयी है कि विदेशी केवल अपने हितों की चेष्टा में हैं।
इस टेलिफोनी वार्ता में इराकी राष्ट्रपति बरहम सालेह ने भी रमज़ान महीना शुरू हो जाने की बधाई दी और चुनौतियों पर नियंत्रण पाने के लिए संयुक्त सहकारिता पर बल दिया और कहा कि क्षेत्र में शांति व सुरक्षा की स्थापना बहुत महत्वपूर्ण है और हमें आशा है कि ईरान इस संबंध में सक्रिय भूमिका निभायेगा। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!