परमाणु समझौता निकट है, गेंद अब अमेरिकी पाले में हैः विदेशमंत्री
ईरान के विदेशमंत्री ने राष्ट्रसंघ के महासचिव से टेलीफोनी वार्ता की है।
विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने इस वार्ता में कहा कि वियना में होने वाली वार्ता में ईरानी सुझाव व प्रस्ताव वार्ताकार यूरोपीय पक्षों के माध्यम से अमेरिका तक पहुंचा दी गयी है और अब गेंद अमेरिका के पाले में है।
विदेशमंत्री ने कहा कि वियना वार्ता में भाग लेने वाले समझौते के निकट हैं और जो विषय रह गये हैं वार्ताकार यूरोपीय पक्षों के माध्यम से अमेरिकी पक्ष तक पहुंचा दिये गये हैं।
विदेशमंत्री ने इसी प्रकार यमन में होने वाले युद्धविराम पर प्रसन्नता जताई और इस संबंध में राष्ट्रसंघ की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि इस बात का समय आ गया है कि यमन में शांति व सुरक्षा स्थापित करने और यमन से पूर्ण प्रतिबंधों को समाप्त करने की दिशा में बुनियादी क़दम उठाये जायें।
इसी प्रकार विदेशमंत्री ने यमन संकट के समाधान के लिए किये जाने वाले प्रयासों के समर्थन के जारी रखने पर बल दिया और यमन युद्ध की समाप्ति की आशा करते हुए कहा कि युद्ध विराम के साथ यमनी जनता का परिवेष्टन भी समाप्त किया जाये।
राष्ट्रसंघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने भी वियना वार्ता को महत्वपूर्ण बताया और आशा जताई कि दोनों पक्ष जल्द से जल्द समझौते तक पहुंच जायेंगे। इसी प्रकार उन्होंने रमज़ान का पवित्र महीना आरंभ होने पर मुबारकबाद दी और कहा कि शांति व सुरक्षा स्थापित करने के लिए राष्ट्रसंघ प्रयास करता रहेगा। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!