ईरान, यमन में युद्ध विराम का स्वागत करता हैः ख़तीबज़ादे
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i111222-ईरान_यमन_में_युद्ध_विराम_का_स्वागत_करता_हैः_ख़तीबज़ादे
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान यमन में युद्धविराम का स्वागत करता है और महीनों से इस युद्धविराम की प्रतीक्षा में था।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Apr ०४, २०२२ १४:१५ Asia/Kolkata
  • ईरान, यमन में युद्ध विराम का स्वागत करता हैः ख़तीबज़ादे

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान यमन में युद्धविराम का स्वागत करता है और महीनों से इस युद्धविराम की प्रतीक्षा में था।

सईद ख़तीबज़ादे ने अपनी साप्ताहिक प्रेस कांफ्रेन्स में यमन में युद्ध विराम के उल्लंघन के बारे में पूछे गये सवाल के जवाब में कहा कि यमन की सरकार की ओर से अभी इस बात की पुष्टि नहीं की गयी है।

उन्होंने कहा कि जो चीज़ महत्वपूर्ण है वह यह वास्तविकता है कि ईरान महीने से सऊदी अरब का प्रोत्साहन कर रहा था कि वह यमन में अपनी कार्यवाहियों से बाज़ आ जाये। उन्होंने कहा कि यमन में युद्ध विराम, यमनी-यमनी वार्ता के साथ होना चाहिये और मानवता प्रेमी सहायताओं तक यमनी लोगों की पहुंच भी होनी चाहिये।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता सईद खतीबज़ादे ने विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान और राष्ट्रसंघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरस के साथ होने वाली टेलोफोनी वार्ता की ओर संकेत किया और कहा कि यह वार्ता भी यमन की स्थिति के बारे में थी।

उन्होंने पड़ोसी देश अफगानिस्तान की स्थिति की ओर संकेत किया और मौलिक अधिकारों से वंचित महिलाओं और बच्चों की दुर्दशा पर चिंता जताई। इसी प्रकार उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान की सरकार को चाहिये कि वह ज़िम्मेदारी का परिचय दे ताकि अफगानिस्तान इस संकट से बाहर आये। इसी प्रकार उन्होंने एक बार फिर अफगानिस्तान में व्यापक सरकार के गठन पर बल दिया। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए