ईरान की अर्थ व्यवस्था 2022 में 3.7 प्रतिशत विकास करेगीः विश्व बैंक
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i111686-ईरान_की_अर्थ_व्यवस्था_2022_में_3.7_प्रतिशत_विकास_करेगीः_विश्व_बैंक
विश्व बैंक ने कहा है कि 2022 में ईरान की आर्थिक विकास दर 3.7 प्रतिशत रहेगी और महंगाई पर भी क़ाबू रहेगा। 
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १६, २०२२ ०५:०४ Asia/Kolkata
  • ईरान की अर्थ व्यवस्था 2022 में 3.7 प्रतिशत विकास करेगीः विश्व बैंक

विश्व बैंक ने कहा है कि 2022 में ईरान की आर्थिक विकास दर 3.7 प्रतिशत रहेगी और महंगाई पर भी क़ाबू रहेगा। 

विश्व बैंक ने अपने नए अनुमान में पश्चिमी एशिया के देशों की आर्थिक विकास दर के बारे में आंकड़े जारी किए हैं। विश्व बैंक ने इससे पहले जनवरी महीने में अनुमान लगाया था कि ईरान की आर्थिक विकास दर 2.4 प्रतिशत रहेगी लेकिन फिर तेज़ी से आर्थिक हालात में होने वाले बदलाव के बाद उसने अपने अनुमान में संशोधन किया है। 
विश्व बैंक का कहना है कि ईरान की सरकार की वित्तीय स्थिति 2022 में काफ़ी बेहतर रहने की आशा है।
ईरान में 2021 में इनफ़्लेशन 40.7 प्रतिशत रहा जो इस नए साल में 37.6 प्रतिशत रहने की संभावना है।
इस्लामी गणतत्र ईरान आर्थिक क्षेत्र में बुनियादी बदलाव कर रहा है। ईरान ने घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सतत कोशिश की है और सरकार इसके लिए ठोस नीतियां बना रही है। ईरान ने अपने 15 पड़ोसी देशों के साथ आर्थिक सहयोग को प्राथमिकता दी है जिसके तहत इन देशों के साथ आर्थिक लेनदेन को बढ़ावा दिया जा रहा है।  

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए