प्रतिबंधों के बावजूद ईरान, अब भी है विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्था
कड़े आर्थिक प्रतिबंधों के बावजूद ईरान, इस समय विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है।
इंटरनेश्नल मानेट्री फंड का कहना है कि प्रतिबंधों के बावजूद ईरान इस समय विश्व की बीसवीं बड़ी अर्थव्यवस्था है।
आईएमएफ ने बताया है कि सन 2022 में ईरान की अर्थव्यवस्था बढ़कर 1573 अरब डाॅलर की हो जाएगी। वर्तमान समय में ईरान की अर्थव्यवस्था पोलैण्ड, हालैण्ड, मिस्र, अर्जन्टीना, बेल्जियम, आस्ट्रिया और स्वीज़रलैण्ड से आगे है। सन 2021 के क्रय शक्ति सूचकांक के आधार पर ईरान, विश्व में आर्थिक शक्ति के हिसाब से 20 स्थान पर पहुंच गया था।
पिछले कई वर्षों से बहुत कड़े प्रतिबंधों का सामना कर रहा ईरान 2021 में अर्थव्यवस्था के हिसाब से विश्व के 172 देशों से आगे था। 1450 अरब डाॅलर के सकल घरेलू उत्पाद के साथ आस्ट्रेलिया विश्व में 19वें स्थान पर है।
इसी दौरान ईरान की तुलना में आर्थिक दृष्टि से मिस्र, थाईलैण्ड, पाकिस्तान, हालैण्ड, अर्जनटाइना, दक्षिणी अफ्रीका, यूएई, बेल्जियम, आस्ट्रिया नार्वे, पुर्तग़ाल, यूनान, फिनलैण्ड, ओमान और कुवैत निचले पायदान पर रहे।
इस समय चीन विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। आर्थिक दृष्टि से अमरीका का नंबर चीन के बाद आता है। इस हिसाब से भारत का स्थान तीसरा है जबकि जापान चौथे स्थान पर आता है। विश्व की सबसे बड़ी पांचवीं अर्थव्यस्था जर्मनी की है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए