पुतीन और रईसी की मुलाक़ात का ब्योरा सामने आ गया
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i116664-पुतीन_और_रईसी_की_मुलाक़ात_का_ब्योरा_सामने_आ_गया
रूस के राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन ने शंघाई सहयोग संगठन की बैठक के दौरान ईरानी राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी से मुलाक़ात में कहा कि तेहरान और मास्को के बीच परस्पर सहयोग का रणनैतिक समझौता अपने अंतिम चरण में है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Sep १६, २०२२ १२:१४ Asia/Kolkata
  • पुतीन और रईसी की मुलाक़ात का ब्योरा सामने आ गया

रूस के राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन ने शंघाई सहयोग संगठन की बैठक के दौरान ईरानी राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी से मुलाक़ात में कहा कि तेहरान और मास्को के बीच परस्पर सहयोग का रणनैतिक समझौता अपने अंतिम चरण में है।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी ने बुधवार को उज़्बेकिस्तान गणराज्य के राष्ट्रपति शौकत मीरज़ायोफ़ के आधिकारिक निमंत्रण पर एक उच्च स्तरीय राजनीतिक और आर्थिक प्रतिनिधिमंडल के साथ उज़्बेकिस्तान की यात्रा पर हैं। वहीं राष्ट्रपति रईसी समरक़ंद में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन के 22वें शिखर सम्मेलन में भी भाग रहे हैं।

मीडिया सूत्रों के अनुसार शंघाई सहयोग संगठन के अवसर पर रूसी राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन और ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी की मुलाक़ात हुई।

रूसी राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी से मुलाक़ात में कहा कि सारे क्षेत्रों में संबंध विस्तृत हतो रहे हैं और द्विपक्षीय संबंधों को विस्तृत करने वाला रणनैतिक समझौता अपने अंतिम चरण में है जिसे दोनों देशों के सबंध एक नये स्तर पर पहुंच जाएंगे।

रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान के शंघाई सहयोग संगठन की सदस्यता के लिए जो भी आवश्यक हुआ, वह अंजाम दिया जाएगा। इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता के प्रयासों की सराहना करते हुए रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि उनका समर्थन ईरान और रूस के बीच बहुत सी संयुक्त योजनाओं में प्रगति का कारण बना है।

इस मुलाक़ात मे ईरान के राष्ट्रपति ने ईरान- रूस संबंधों जैसे बैंकिंग, ज़मीनी और समुद्री परिवहन, कस्टम और ऊर्जा के क्षेत्रों में प्रगति पर संतोष जताया।

सैयद इब्राहीम रईसी ने अमरीका के ग़लत रवैये की ओर इशारा करते हुए कहा कि अमरीका यह समझता है कि वह किसी देश पर प्रतिबंध लनगाकर इस देश की सरकार और जनता के विकास को रोक लेगा लेकिन उसका यह अनुमान ग़लत है क्योंकि इस तरह से उसने ख़ुद को सीमित कर लिया है।

उन्होंने नैटो की विस्तारवादी नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि क्षेत्र की भौगोलिक नीति में कोई भी परिवर्तन एक अस्थिर और अस्वीकार्य कार्यवाही है।

रूसी राष्ट्रपति ने अपने ईरानी समकक्ष को 80 रूसी कंपनियों पर आधारित एक बड़े व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के दौरे से भी अवगत कराया। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें