रूस को ड्रोन देने का ईरान ने किया खण्डन
ईरान के विदेश मंत्रालय ने रूस को ड्रोन देने से संबन्धित समाचारों का खण्डन किया है।
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने उन समाचारों का खण्डन किया है जिनमें बताया गया है कि ईरान ने रूस को ड्रोन दिये हैं जिनका प्रयोग यूक्रेन युद्ध में किया जा रहा है। उन्होंने इस समाचार को निराधार बताया।
नासिर कनआनी ने हालिया सप्ताहों के दौरान यूक्रेन के अधिकारियों के माध्यम से सामने आने वाली उन ख़बरों को निराधार बताया जिनमें कहा गया था कि ईरान के बने हुए ड्रोन विमान का प्रयोग रूस के माध्यम से यूक्रेन के विरुद्ध किया जा रहा है। नासिर कनआनी ने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान इन ख़बरों की पुष्टि नहीं करता।
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि यूक्रेन संकट के आरंभ से ही हम तटस्थ रहने की नीति पर क़ाएम हैं। कनआनी ने बल देकर कहा कि पिछले कुछ महीनों के दौरान ईरान के विदेशमंत्री ने रूस और यूक्रेन के अपने समकक्षियों के साथ अलग-अगल मुलाक़ातों और संपर्कों में यूक्रेन संकट के शांतिपूर्ण एवं कूटनीतक समाधान पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान इस बारे में सहयोग करने के लिए तैयार है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए