ईरान ने जीता वर्ल्ड कप, राष्ट्रपति ने दी बधाई
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i118280-ईरान_ने_जीता_वर्ल्ड_कप_राष्ट्रपति_ने_दी_बधाई
ईरान की रेसलिंग की टीम द्वारा वर्ल्ड कप जीतने पर राष्ट्रपति रईसी ने बधाई दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०७, २०२२ ०९:३५ Asia/Kolkata
  • ईरान ने जीता वर्ल्ड कप, राष्ट्रपति ने दी बधाई

ईरान की रेसलिंग की टीम द्वारा वर्ल्ड कप जीतने पर राष्ट्रपति रईसी ने बधाई दी है।

ईरान की टीम ने आज़रबाइजान गणराज्य की राजधानी बाकू में खेले गए फाइनल मैच में 2022 का वर्ल्ड कप जीत लिया।

ईरान की रेसलिंग की राष्ट्रीय टीम ने आज़रबाइजान गणराज्य के विरुद्ध अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए यह कामयाबी हासिल की।  फाइनल मैच में ईरानी पहलवान ने आज़रबाइजान के अपने प्रतिद्वदवी को पछाड़कर चैम्पियनशिप जीत ली।

ईरान की राष्ट्रीय कुश्ती की टीम की विजय पर राष्ट्रपति रईसी ने बधाई दी है।  कुश्ती में ईरान के विश्व कप चैम्पियन बनने पर उन्होंने कहा कि इस कामयाबी पर मैं पूरे देश को बधाई देता हूं।  विदेशमंत्री अमीर अब्दुल्लाहियान ने भी रेसलिंग का वर्ल्ड कप जीतने पर ईरान की राष्ट्रीय टीम को बधाई दी है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें