अफ़वाहें और झूठ फैलाने वाले मुनाफ़िक़ों की तरह हैंः रईसी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i118684-अफ़वाहें_और_झूठ_फैलाने_वाले_मुनाफ़िक़ों_की_तरह_हैंः_रईसी
राष्ट्रपति का कहना है कि जो लोग अफ़वाहें और झूठ फैला रहे हैं वे एसे मिथ्याचारी हैं जो लोगों की धारणाओं को बदलने की कोशिश कर रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १७, २०२२ १४:०१ Asia/Kolkata
  • अफ़वाहें और झूठ फैलाने वाले मुनाफ़िक़ों की तरह हैंः रईसी

राष्ट्रपति का कहना है कि जो लोग अफ़वाहें और झूठ फैला रहे हैं वे एसे मिथ्याचारी हैं जो लोगों की धारणाओं को बदलने की कोशिश कर रहे हैं।

सैयद इब्राहीम रईसी ने अपने एक संबोधन में कहा है कि झूठी अफ़वाहें फैलाने वाले कमज़ोर बिंदुओं को बहुत बढ़ाचढा कर पेश करते हुए सशक्त बिंदुओं को महत्वहीन दर्शाने में लगे हुए हैं।  उन्होंने कहा कि यह संचार माध्यमों के युद्ध का एक भाग है जिसका आज हम सामना कर रहे हैं।

इस प्रकार से लोगों की धारणाएं बदलने की कोशिश की जा रही है।  ईरान के राष्ट्रपति ने कहा कि पिछले 43 वर्षों के दौरान विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में जो प्रगति की गई है उसको बयान किया जाना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि महसा अमीनी की मौत के बहाने ईरान में आरंभ की जाने वाली अशांति के आरंभ के समय से विदेशों से चलाए जाने वाले फार्सी भाषी चैनेल, ईरान के विरुद्ध लगातार दुष्प्रचार कर रहे हैं।  इन्हीं में से एक ईरान इंटरनैश्नल चैनेल भी है।

यह टीवी चैनेल प्रथक्तावादी नेताओं और ईरान विरोधी लोगों को अधिक हाईलाइट कर रहा है।  ईरान के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करते हुए कुछ पश्चिमी देश भी आग में घी डालने का काम कर रहे हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें