जर्मनी वर्षों से मानवाधिकारों की धज्जियां उड़ा रहा हैः विदेशमंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i118944-जर्मनी_वर्षों_से_मानवाधिकारों_की_धज्जियां_उड़ा_रहा_हैः_विदेशमंत्री
ईरान का कहना है कि जर्मनी वर्षों से मानवाधिकारों का उल्लंघन कर रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २५, २०२२ ०८:३९ Asia/Kolkata
  • जर्मनी वर्षों से मानवाधिकारों की धज्जियां उड़ा रहा हैः विदेशमंत्री

ईरान का कहना है कि जर्मनी वर्षों से मानवाधिकारों का उल्लंघन कर रहा है।

ईरान के विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने संयुक्त राष्ट्र संघ के मानवाधिकार परिषद की विशेष बैठक में जर्मन विदेशमंत्री के बयानों का जवाब देते हुए कहा कि जर्मनी वर्षों से मानवाधिकारों का हनन कर रहा है।  

बृहस्पतिवार को संयुक्त राष्ट्र संघ के मानवाधिकार परिषद ने ईरान विरोधी एक प्रस्ताव पास किया जिसे ईरान में मानवाधिकारों की स्थिति का नाम दिया गया। इस प्रस्ताव के पक्ष में 25 और विरोध में 6 वोट पड़े जबकि 15 देशों ने मतदान में भाग नहीं लिया।  

संयुक्त राष्ट्र संघ के मानवाधिकार परिषद ने जेनेवा में एक बैठक आयोजित की जिसका लक्ष्य ईरान के मानवाधिकारों की स्थिति की निंदा करना थी।

यद्यपि बहुत से पश्चिमी देशों ने ईरान की मानवाधिकारों की नीतियों को दोहरे मापदंडों पर निशाना बनाया लेकिन कुछ देशों ने इस काउंसिल पर दोहरे मानकों को बढ़ाने पर आरोप लगाया है।

विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने इस संबंध में ट्वीट किया कि बरलिन सरकार, ईरान की जनता और अन्य मौक़ा परस्तों के विरुदध सद्दाम के रासायनिक हथियारों के अहम आपूर्तिकर्ताओं के रूप में अपने ग़ैर क़ानूनी और अमानवीय प्रतिबंधकों के साथ मानवाधिकारों के बड़े पैमाने पर उल्लंघन कर रहे हैं।

विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा कि पश्चिमी देश मानवाधिकारों का उपयोग ग़लत तरीक़े से कर रहे हैं ताकि हमारी जनता के विरुद्ध और अधिक मानवाधिकारों के उल्लंघनों की कार्यवाहियां की जा सकें और यह सब ईरानियों के साथ झूठी एकजुटता के नाम पर अंजाम दी जा रही हैं। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें