प्रतिबंध और हस्तक्षेप का जवाब देंगेः ईरान
विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने यूरोपीय संघ की विदेशनीति आयुक्त से वार्ता में बल देकर कहा है कि प्रतिबंध और हस्तक्षेप का हम जवाब देंगे।
समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने शुक्रवार की शाम को अपने ट्वीटर हैंडल पर जोसेफ़ बोरेल से वार्ता के संबंध में लिखा कि अगर अमेरिका और तीन यूरोपीय देश यह सोच रहे हैं कि दबाव डालकर वार्ता में वे ईरान से विशिष्टता ले सकते हैं तो निश्चित रूप से वे भूल कर रहे हैं।
इससे पहले विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनआनी ने भी बल देकर कहा था कि अमेरिकी अधिकारी जानते हैं कि ईरान दबाव और धमकी की हालत में वार्ता नहीं करेगा और परमाणु वार्ता में ईरान का दृष्टिकोण पूरी तरह साफ है।
वियना में महीनों के बाद परमाणु वार्ता इस चरण पर पहुंच चुकी है कि अगर अमेरिका ईरान की तार्किक मांगों को स्वीकार कर ले तो परमाणु समझौता हो सकता है परंतु वियना में महीनों तक होने वाली वार्ता के अनुभवों से सिद्ध कर दिया है कि आंतरिक कठिनाइयों और जायोनी शासन के दबाव के कारण अमेरिका के अंदर दोबारा परमाणु समझौते में लौट आने के संबंध में निर्णय लेने की शक्ति व क्षमता नहीं है इस दृष्टि से वह यह दिखाने की चेष्टा में है कि परमाणु समझौता न होने की वजह ईरान है।
परमाणु वार्ता में भाग लेने वाले लगभग समस्त देश परमाणु वार्ता के जल्द से जल्द परिणाम व निष्कर्ष पर पहुंचने के इच्छुक हैं किन्तु परमाणु समझौता अमेरिका के राजनीतिक फैसले पर निर्भर है। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!
फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें