ईरान की सेना का ज़ुलफ़ेक़ार 1401 सैन्य अभ्यास आज रात से
ईरान की सेनपा आज रात से ज़ुलफ़ेक़ार 1401 नाम से अपना अभ्यास शुरू कर रही है। यह अभ्यास जास्क के इलाक़े में किया जा रहा है।
सैन्य अभ्यास के कमांडर एडमिरल हबीबुल्लाह सैयारी ने बताया कि सैन्य अभ्यास या ज़हरा सलामुल्लाह अलैहा के कोड वर्ड से शुरू किया जाएगा। यह अभ्यास जास्क और हुरमुज़ स्ट्रेट के इलाक़े में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सैन्य अभ्यास में थल सेना की कई युनिटें, एयर डिफेंस फ़ोर्स के कई सिस्टम और नौसेना की युद्धक नौकाएं और जहाज़ शामिल होंगे।
एडमिरल सैयारी का कहना था कि योजनाबंदी करने और उसे अमली जामा पहनाने की महारत को बढ़ाना इस सैन्य अभ्यास का मक़सद है। उन्होंने कहा कि इस अभ्यास का क्षेत्र के देशों के लिए यह संदेश है कि क्षेत्र में शांति व सुरक्षा की स्थापना के लिए इलाक़ायी देश आपसी सहयोग का रास्ता अपना सकते हैं इसके लिए बाहरी ताक़तों की कोई ज़रूरत नहीं है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए