दुश्मन देश की जनता को निराश करना चाहता हैः रईसी
राष्ट्रपति का कहना है कि दुश्मन देश की शक्ति को निराशा और कमज़ोरी में बदलने का प्रयास कर रहा है।
राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी ने कहा कि दुश्मन नहीं चाहता कि देश विकास और तरक़्क़ी करे और जनता अच्छी ख़बर सुने।
उन्होंने तेहरान में कई रेल योजनाओं को देश को समर्पित करते हुए तेहरान और अन्य शहरों में जनता के आवागमन को आसान बनाना हमेशा से महत्वपूर्ण काम रहा है। उन्होंने मैट्रो ट्रेन के विस्तार की कोशिशों की सराहना की और कहा कि आज दुश्मन समाज में निराशा, मासूसी और अक्षमता फैलाने का प्रयास कर रहा है लेकिन हम ईरानी राष्ट्र हम कर सकते हैं कि संस्कृति पर आस्था रखते हैं।
राष्ट्रपति ने कहा कि आज देश का माहौल काम और प्रयास का माहौल है और इस प्रकार का माहौल निश्चित रूप से जनता के विश्वास और उनकी प्रसन्नता को हासिल करने का प्रयास करता है और देश के लिए शक्ति का उत्पादन करता है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए