फ़िलिस्तीनियों की सुरक्षा करना हम सबका दायित्व हैः रईसी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i123554-फ़िलिस्तीनियों_की_सुरक्षा_करना_हम_सबका_दायित्व_हैः_रईसी
राष्ट्रपति रईसी ने फ़िलिस्तीन के समर्थन को सारे ही इस्लामी देशों का संयुक्त बिंदु बताया है।
(last modified 2023-04-17T22:56:56+00:00 )
Apr १७, २०२३ १०:४५ Asia/Kolkata
  • फ़िलिस्तीनियों की सुरक्षा करना हम सबका दायित्व हैः रईसी

राष्ट्रपति रईसी ने फ़िलिस्तीन के समर्थन को सारे ही इस्लामी देशों का संयुक्त बिंदु बताया है।

तुर्की के नए राजदूत के साथ भेंट में कहा कि अत्याचार ग्रस्त फ़िलिस्तीनी राष्ट्र का समर्थन करना, समस्त इस्लामी देशों का संयुक्त बिंदु है। 

इस अवसर पर उन्होंने रविवार को तेहरान में कहा कि वर्तमान समय में ज़ायोनी अत्याचारों से फ़िलिस्तीनियों की सुरक्षा करना, सरकारों से मुसलमानों की मांग है।  एसे में इस्लामी देशों की सरकारों के लिए ज़रूरी हो जाता है कि वे अवैध ज़ायोनी शासन की शत्रुतापूर्ण कार्यवाहयों से फ़िलिस्तीनियों की सुरक्षा करें। 

तुर्की के राजदूत का परिचयपत्र लेते समय ईरान के राष्ट्रपति रईसी ने तेहरान और अंकारा के प्राचीन संबन्धों का उल्लेख करते हुए कहा कि इस्लामी देशों के शत्रुओं की इच्छा के विपरीत हमें अपनी संयुक्त संस्कृति और संयुक्त धार्मिक शिक्षाओं पर निर्भर रहना चाहिए।  सैयद इब्राहीम रईसी के अनुसार इस्लामी देशों को विभिन्न क्षेत्रों में परस्पर सहयोग करना चाहिए।

इस मुलाक़ात में तुर्की के राजदूत ने ईरान के साथ अपने देशों संबन्धों को मैत्रीपूर्ण बताया।  उन्होंने कहा कि अपने प्रवास के दौरान मैं हर क्षेत्र में तुर्की और ईरान के संबन्धों को अधिक से अधिक वस्तृत करने के प्रयास करूंगा।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए