ज़ायोनी शासन अपनी ही सुरक्षा मेंं है अक्षमः रईसी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i124036-ज़ायोनी_शासन_अपनी_ही_सुरक्षा_मेंं_है_अक्षमः_रईसी
राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी ने कहा है कि अवैध ज़ायोनी शासन अपनी ही सुरक्षा में सक्षम नहीं रहा है।
(last modified 2023-05-02T22:56:50+00:00 )
May ०३, २०२३ ०४:२६ Asia/Kolkata
  • ज़ायोनी शासन अपनी ही सुरक्षा मेंं है अक्षमः रईसी

राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी ने कहा है कि अवैध ज़ायोनी शासन अपनी ही सुरक्षा में सक्षम नहीं रहा है।

ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी कहते हैं कि विगत की तुलना में परिस्थतियां बदल चुकी हैं। 

अब हाल यह हो चुका है कि ज़ायोनी शासन अपनी ही सुरक्षा करने में अक्षम दिखाई दे रहा है।  अवैध ज़ायोनी शासन के भीतर की सुरक्षा को सुनिश्चित करना अब उसके बस की बात नहीं रह गई है। 

इब्राहीम रईसी ने लेबनान के अलमयादीन टीवी चैनेल को दिये साक्षात्कार में कहा कि कैंप डेविड, ओस्लो या शर्मुश्शैख़ जैसे समझौते ज़ायोनी शासन को किसी भी प्रकार की सुरक्षा प्रदान नहीं कर पाएंगे।  उन्होंने कहा कि अब गेंद फ़िलिस्तीनियों के पाले में है। 

राष्ट्रपति रईसी ने ज़ायोनी शासन की धमकियों के संदर्भ में कहा कि पिछले 44 वर्षों के दौरान शत्रु कोई भी मूर्खतापूर्ण काम नहीं कर सका।  उन्होंने कहा कि एसा नहीं है कि वह यह नहीं करना चाहता बल्कि वास्तविकता यह है कि एसा करने में वह सक्षम ही नहीं है।  इब्राहीम रईसी ने कहा कि ज़ायोनी शासन को अच्छी तरह से पता है कि ईरान के मुक़ाबले में उसका कोई भी साथ देने वाला नहीं है। 

उन्होंने ईरान की प्रतिरक्षा क्षमता के बारे में कहा कि इस मामले में हम आत्मनिर्भर हो चुके हैं।  राष्ट्रपति का कहना था कि वर्तमान समय में ईरान, विश्व में रक्षा उद्योग में एक शक्ति के रूप उभर चुका है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए