ईरान की परमाणु उपलब्धियों की बढ़ी चर्चा
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i125334-ईरान_की_परमाणु_उपलब्धियों_की_बढ़ी_चर्चा
इस्लामी गणतंत्र ईरान सारे देशों के साथ परमाणु सहयोग के लिए तैयार है। 
(last modified 2023-06-12T12:28:00+00:00 )
Jun १२, २०२३ १७:५८ Asia/Kolkata
  • ईरान की परमाणु उपलब्धियों की बढ़ी चर्चा

इस्लामी गणतंत्र ईरान सारे देशों के साथ परमाणु सहयोग के लिए तैयार है। 

ईरान के परमाणु ऊर्ज संगठन के पर्यवेक्षक विभाग के प्रभारी ने ईरन की ओर से विश्व के देशों के साथ परमाणु सहयोग की तत्परता की घोषणा की है। 

मुहम्मद क़न्नादी मराग़े ने एक कार्यक्रम में कहा कि अगर विश्व के देश यह चाहते हैं कि वे ईरान के साथ परमाणु एवं बिजली रिएक्टरों के निर्माण, रेडियो आइसोटोप के उत्पादन, रेडियोफार्मास्यूटिकल्स के उत्पादन और विकिकरण प्रणाली में सहयोग के इच्छु हैं तो हम उनका स्वागत करते हैं। 

उन्होंने परमाणु ऊर्जा के महत्व के संदर्भ में कहा कि ऊर्जा और बिजली के उत्पादन के अतिरिक्त परमाणु ऊर्जा का उपयोग व्यापक स्तर पर किया जाता है।  उन्होंने इसी के साथ कहा कि परमाणु चिकित्सा, कृषि और उद्योग जैसे क्षेत्रों में इनका अधिक उपयोग है।  वर्तमान समय में दुनिया में बहुत से लोग न्यूक्लियर मेडिसिन का प्रयोग करते हैं। 

क़न्नादी मराग़े के अनुसार देश में इस समय एक मिलयन से अधिक लोग उन न्यूक्लियर मेडिसिन का प्रयोग करते हैं जो देश में बनाई जाती हैं।  वर्तमान समय में हम एसी न्यूक्लियर मेडिसिन बना रहे हैं और दुनिया में बेजोड़ हैं। 

उल्लेखनीय है कि इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता ने आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली ख़ामेनेई ने रविवार को ईरान के परमाणु उद्योग की उपलब्धियों की प्रदर्शनी का निरीक्षण किया था जहां पर परमाणु उद्योग में बनाई जाने वाली महत्वपूर्ण एवं बेजोड़ उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया था।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए