दोशंबे पहुंचे रईसी, किया गया आधिकारिक स्वागत
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i129980
ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति ने आज इब्राहीम रईसी का आधिकारिक स्वागत किया।
(last modified 2023-11-08T11:37:11+00:00 )
Nov ०८, २०२३ १७:०७ Asia/Kolkata
  • दोशंबे पहुंचे रईसी, किया गया आधिकारिक स्वागत

ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति ने आज इब्राहीम रईसी का आधिकारिक स्वागत किया।

ईरान प्रेस के अनुसार बुधवार को ताजिकिस्तान पहुंचने पर इस देश के राष्ट्रपति इमामअली रहमान ने ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी का आधिकारिक स्वागत किया।  स्वागत समारोह के बाद दोनो राष्ट्रपतियों ने आपस में वार्ता की। 

ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति के आधिकारिक निमंत्रण पर ईरान के राष्ट्रपति रईसी एक उच्च स्तरीय शिष्टमण्डल के साथ ताजिकिस्तान की राजधानी दोशंबे पहुंचे। 

ताजिकिस्तान रवाना होने से पहले ईरान के राष्ट्रपति इब्राहीमी ने तेहरान में मेहराबाद हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए बताया था कि पड़ोसी देशों के साथ संबंधो में विस्तार करना ईरान की विदेश नीति का हिस्सा है। 

राष्ट्रपति रईसी का कहना था कि उनकी यह यात्रा, दोनो पक्षों के बीच राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों में मज़बूती का कारण बनेगी।  उन्होंने बताया कि इस यात्रा के दौरान ताजिकिस्तान के साथ जिन समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे उनसे संबन्धों के विस्तार में सहायता मिलेगी।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।