इस्लामी क्रांति लोगों को प्रभावित करने वाली रही हैः अब्देइलाह
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i132964-इस्लामी_क्रांति_लोगों_को_प्रभावित_करने_वाली_रही_हैः_अब्देइलाह
यमन की उच्च राजनीतिक परिषद के प्रमुख ने कहा कि ईरान की इस्लामी क्रांति लोगों को प्रभावित कर रही है।
(last modified 2024-02-04T09:04:28+00:00 )
Feb ०४, २०२४ १४:३४ Asia/Kolkata
  • इस्लामी क्रांति लोगों को प्रभावित करने वाली रही हैः अब्देइलाह

यमन की उच्च राजनीतिक परिषद के प्रमुख ने कहा कि ईरान की इस्लामी क्रांति लोगों को प्रभावित कर रही है।

अब्देइलाह हजर ने ईरान की इस्लामी क्रांति की सफलता की 45वीं सालगिरह के अवसर पर ईरान प्रेस से बात की। 

सनआ में ईरान प्रेस के रिपोर्टर से बात करते हुए उन्होंने कहा कि चार से अधिक दशक गुज़र जाने के बावजूद स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी की विचारधारा आज भी विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को प्रभावित कर रही है।  यमन की उच्च राजनीतिक परिषद के प्रमुख के अनुसार ईरान की इस्लामी क्रांति की विचारधारा अब भी विश्व के स्वतंत्र एवं अत्याचारग्रस्त राष्ट्रों का मार्गदर्शक बनी हुई है। 

उनका कहना था कि इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली ख़ामेनेई के मार्गदर्शन के कारण लेबनान, इराक़, सीरिया और यमन के बीच प्रतिरोध में एकजुटता और समन्वय बना हुआ है। 

उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी के नेतृत्व में ईरान में इस्लामी क्रांति ने सफलता अर्जित की थी।  पन्द्रह वर्षों की जिलावतनी के बाद वे पहली फरवरी 1979 को स्वदेश वापस आए थे।  स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी की स्वदेश वापसी के दस ही दिनों के भीतर ईरान में इस्लामी क्रांति सफल हो गई थी।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें