ईरान ने अमेरिका और ब्रिटेन के हमलों की भर्त्सना की
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i132972-ईरान_ने_अमेरिका_और_ब्रिटेन_के_हमलों_की_भर्त्सना_की
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने यमन के विभिन्न नगरों पर अमेरिका और ब्रिटेन के हवाई और प्रक्षेपास्त्रिक हमलों की भर्त्सना की है।
(last modified 2024-02-04T10:19:17+00:00 )
Feb ०४, २०२४ १५:३९ Asia/Kolkata
  • ईरान ने अमेरिका और ब्रिटेन के हमलों की भर्त्सना की

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने यमन के विभिन्न नगरों पर अमेरिका और ब्रिटेन के हवाई और प्रक्षेपास्त्रिक हमलों की भर्त्सना की है।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनआनी चाफ़ी ने अमेरिका और ब्रिटेन के हमलों को यमन की राष्ट्रीय संप्रभुता और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन बताया और कहा कि इस प्रकार के हमलों का जारी रहना अंतरराष्ट्रीय शांति व सुरक्षा के लिए ख़तरा है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका और ब्रिटेन द्वारा क्षेत्रीय देशों पर हमला गलत है और यह दोनों देश अपने अवैध हितों को आगे बढ़ाने के लिए यह हमला कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह हमले वाशिंग्टन और लंदन के बारमबार के उन दावों से खुला विरोधाभास रखते हैं जिसमें वे कहते हैं कि वे क्षेत्र में जंग को विस्तृत नहीं होने देना चाहते। विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका और ब्रिटेन जायोनी सरकार के अपराधों के समर्थन में क्षेत्रीय स्तर पर अशांति व अराजकता को हवा दे रहे हैं और उन पर फिलिस्तीनियों के नरसंहार का आरोप है।

इसी प्रकार विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि इस बात में कोई संदेह नहीं है कि विश्व समुदाय को चाहिये कि वह अमेरिका और ब्रिटेन को जवाबदेह करार दे।

अमेरिकी प्रतिरक्षामंत्रालय ने एक बयान जारी करके एलान किया है कि अमेरिका, ब्रिटेन, आस्ट्रेलिया, कनाडा, डेनमार्क, हालैंड, न्यूज़ीलैंड और बहरैन ने यमन पर हमला किया है।

यमन की सशस्त्र सेना के प्रवक्ता ने शनिवार की रात को बताया कि अमेरिका और ब्रिटेन ने 48 हमला सना, हुदैदा, तईज़, बैज़ा, हज्जा और सादा पर किया है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें