इलाक़े में ईरान का डंका बजा, तेहरान में पहला पश्चिम एशियाई क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र खुला
(last modified 2024-06-18T06:24:03+00:00 )
Jun १८, २०२४ ११:५४ Asia/Kolkata
  • इलाक़े में ईरान का डंका बजा, तेहरान में पहला पश्चिम एशियाई क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र खुला
    इलाक़े में ईरान का डंका बजा, तेहरान में पहला पश्चिम एशियाई क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र खुला

पार्सटुडे – ईरान के मौसम विज्ञान संगठन की प्रमुख सहर ताजबख्श मुसलमान ने तेहरान में पश्चिम एशिया का पहला क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के उद्घाटन की सूचना दी है।  

पश्चिम एशियाई जलवायु क्षेत्रीय केंद्र की स्थापना की वजह से पश्चिम एशियाई देशों के लिए मौसमी, उप-मौसमी और दशकीय निगरानी और पूर्वानुमान के साथ संबंधित प्रशिक्षण सहित विभिन्न प्रकार की जलवायु सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

पार्सटुडे के अनुसार, सहर ताजबख्श मुसलमान ने ईरान की मौसम विज्ञान संगठन के पहले मौसमी पूर्वानुमान कार्य समूह के मौके पर कहा: पिछले साल, विश्व मौसम विज्ञान संगठन के क्षेत्र 2 (एशिया) संघ की बैठक के अवसर पर क्षेत्रीय केंद्र के रूप में पश्चिम एशिया क्षेत्र के पहले केन्द्र के रूप में तेहरान में विश्व मौसम विज्ञान संगठन के क्षेत्रीय जलवायु केंद्र की स्थापना प्रारंभिक अनुमति मिली थी।

ईरानी मौसम विज्ञान संगठन की प्रमुख, सहर ताजबख्श मुसलमान

 

उन्होंने कहा: अब ईरान मौसम विज्ञान संगठन का राष्ट्रीय जलवायु केंद्र क्षेत्रीय जलवायु सेवाएं प्रदान करने के लिए इस केंद्र का एक इंटरनेट पोर्टल बनाने की प्रक्रिया पूरी कर रहा है।

सुश्री सहर ताजबख्श मुसलमान ने कहा: अब तक, एशिया में जलवायु केंद्र केवल चीन, जापान, दक्षिण कोरिया और भारत में स्थापित किए गए थे और पश्चिम एशियाई क्षेत्र को इस क्षमता से कोई फ़ायदा नहीं हो रहा था।

कीवर्ड्स: ईरान मौसम विज्ञान संगठन, ईरान की तरक़्क़ी, ईरान और पश्चिम एशियाई क्षेत्र (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।

टैग्स