परस्पर वीज़ों को ख़त्म किया जाये, ब्रिक्स देशों को ईरान का प्रस्ताव
(last modified 2024-06-22T11:31:19+00:00 )
Jun २२, २०२४ १७:०१ Asia/Kolkata
  • परस्पर वीज़ों को ख़त्म किया जाये, ब्रिक्स देशों को ईरान का प्रस्ताव

ईरान के पर्यटन व संस्कृति मंत्रालय में विदेशी पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रबंधक ने ब्रिक्स देशों को सुझाव दिया है कि एक दूसरे के देशों के वीज़े को समाप्त कर दिया जाये।

ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों की पहली बैठक रूस की राजधानी मॉस्को में आयोजित हुई जिसमें रूस, ब्राज़ील, मिस्र, भारत, ईरान, चीन, संयुक्त अरब इमारात, इथोपिया और दक्षिण अफ्रीक़ा ने भाग लिया।

 

पार्सटुडे की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के पर्यटन व संस्कृति मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी व ज़िम्मेदार मुस्लिम शुजाई ने ब्रिक्स के सदस्य देशों के मध्य पर्यटन को आसान व सरल बनाने के उद्देश्य से रोडमैप के आधार पर सदस्य देशों के मध्य वीज़े को ख़त्म करने को ज़रूरी बताया।

 

मुस्लिम शुजाई ने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान ने ब्रिक्स के 10 सदस्य देशों में से 6 के पर्यटकों के लिए वीज़ा ख़त्म कर दिया है।

 

उन्होंने कहा कि वीज़ा समाप्त करने के अलावा अपने- अपने देशों में हवाई संगठनों को इस बात के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिये कि वे  अपनी सीधी उड़ान सेवाओं की संख्या में वृद्धि करें।

 

ईरान के पर्यटन व संस्कृति मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मुस्लिम शुजाई ने इसी प्रकार पर्यटन के क्षेत्र में ईरान की संभावनाओं के एक भाग की ओर संकेत किया और कहा कि ईरान में पर्यटन के क्षेत्र में बहुत अधिक संभावनायें मौजूद हैं और ईदे नौरोज़ उनमें से एक है। इसी प्रकार उन्होंने ईरान में मौजूद शांति व सुरक्षा की गणना पर्यटन की संभावनाओं में किया और कहा कि सोशल साइटों पर यूज़र्स के दृष्टिकोणों व पोस्टों को भी इस दिशा में देखा जाना चाहिये।  

 

उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्रसंघ से संबंधित पर्यटन संस्था ने अपनी नवीनतम रिपोर्ट में एलान किया है कि वर्ष 2023 में 60 लाख विदेशी पर्यटकों ने ईरान की यात्रा की है।

 

वर्ष 2022 में विदेशी पर्यटकों को ईरान आने की दृष्टि दुनिया में उसका 40 वां स्थान था परंतु वर्ष 2023 में ईरान का 40 से 34वां स्थान हो गया। MM

 

कीवर्ड्सः ब्रिक्स यानी क्या? ईरान में पर्यटन की स्थिति, ईरान के दर्शनीय स्थल, ईरान में विदेशी पर्यटक

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें। 

टैग्स