टेबल टेनिस के अंतरराष्ट्रीय मुक़ाबले में ईरानी नौजवान ने कांस्य पदक जीता
-
टेबल टेनिस के अंतरराष्ट्रीय मुक़ाबले में ईरानी नौजवान ने कांस्य पदक जीता
पार्सटुडे- टेबल टेनिस के अंतरराष्ट्रीय मुक़ाबले में ईरानी नौजवान ने कांस्य पदक जीत लिया।
ईरानी नौजवान बिनयामिन फ़रजी ने टेबल टेनिस के अंतरराष्ट्रीय मुक़ाबले में अपने प्रतिस्पर्धी को हराकर कांस्य पदक जीत लिया।
पार्सटुडे की रिपोर्ट के अनुसार 15 साल से कम उम्र के नौजवानों के सेमीफ़ाइनल मुक़ाबले में ईरानी नौजवान फ़रजी का मुक़ाबला चीनी नौजवान ली हे चेन से हुआ जिसमें ईरानी नौजवान चार के मुक़ाबले दो प्वांइट से अपने प्रतिस्पर्धी से हार गये और उन्हें कांस्य पदक प्राप्त हुआ।
ईरानी नौजवान बिनयामिन फ़रजी ने सेमीफ़ाइनल में पहुंचने से पहले अपने स्वीडिश, जापानी और चीनी प्रतिस्पर्धी को हरा दिया था।
टेबल टेनिस का अंतरराष्ट्रीय मुक़ाबला स्वीडेन के Helsingborg नगर में 22 से 30 नवंबर तक हो रहा है। MM
कीवर्ड्सः विश्व के नौजवानों का टेबल टेनिस मुक़ाबला, बिनयामिन फ़रजी, खेल के प्रति ईरानियों की रूचि, खेल में ईरानियों की दिलचस्पी, ईरान में पिंग पांग, टेबल टेनिस