जनरल करमीः हर धमकी का करारा व मुंहतोड़ जवाब दिया जायेगा
-
जनरल करमी
पार्सटुडेः सिपाहे पासदारान के थल सेना के कमांडर जनरल करमी ने दुश्मनों को सचेत किया है कि हर धमकी और अतिक्रमण का मुंहतोड़ व करारा जवाब दिया जायेगा।
पार्सटुडे की रिपोर्ट के अनुसार सिपाहे पासदारान की थल सेना के कमांडर जनरल मोहम्मद करमी ने ख़ुज़िस्तान प्रांत में एक सैन्य निरीक्षण के दौरान कहा कि हम महान ईश्वर की शक्ति पर भरोसा करते हैं और किसी भी ताक़त से नहीं डरते।
उन्होंने कहा कि सिपाहे पासदारान की समस्त शाखायें ताक़त और शक्ति के साथ पूरी तत्परता की हालत में हैं।
जनरल करमी ने कहा कि अमेरिका और इस्राईल और देश के दूसरे दुश्मनों को उनकी धमकियों और अतिक्रमणों का मुंहतोड़ जवाब दिया जायेगा।
उन्होंने कहा कि हम सभी सर्वोच्च नेता की अंतरदृष्टि के क़ाएल और क़द्रदां हैं और सशस्त्र आतंकवाद की भर्त्सना में 12 जनवरी को जनता की मैदान में भव्य उपस्थिति पर उनका शुक्रिया अदा करते हैं।
जनरल करमी ने कहा कि ख़ुज़िस्तान प्रांत में सिपाहे पासदारान के थल सेना के जवानों के हौसले बहुत बुलंद और इरादे बहुत मज़बूत हैं और वह पूरी तरह तैयार और चौकस हैं। MM