ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के नये सचिव नियुक्त
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i143512-ईरान_की_सर्वोच्च_राष्ट्रीय_सुरक्षा_परिषद_के_नये_सचिव_नियुक्त
पार्सटुडे- ईरान के राष्ट्रपति मसऊद पिज़िश्कियान ने मोहम्मद बाक़िर ज़ुलक़द्र को इस्लामी क्रांति के नेता की सहमति से देश की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का नया सचिव नियुक्त किया है।
(last modified 2026-03-27T15:16:49+00:00 )
Mar २५, २०२६ १३:४७ Asia/Kolkata
  • मोहम्मद बाक़िर ज़ुलक़द्र
    मोहम्मद बाक़िर ज़ुलक़द्र

पार्सटुडे- ईरान के राष्ट्रपति मसऊद पिज़िश्कियान ने मोहम्मद बाक़िर ज़ुलक़द्र को इस्लामी क्रांति के नेता की सहमति से देश की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का नया सचिव नियुक्त किया है।

पार्सटुडे की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार 24 मार्च को राष्ट्रपति मसऊद पिज़िश्कियान ने मोहम्मद बाक़िर ज़ुलक़द्र को इस्लामी क्रांति के नेता की सहमति से देश की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का नया सचिव नियुक्त कर दिया।

 

मोहम्मद बाक़िर ज़ुलक़द्र शहीद डाक्टर अली लारीजानी की जगह लेंगे। मोहम्मद बाक़िर ज़ुलक़द्र का जन्म 1954 में फार्स प्रांत के फसा शहर में हुआ था।

  

इससे पहले सितंबर 2021 में वह ईरान की इस्लामी क्रांति के सर्वोच्च नेता की सहमति से ईरान की इस्लामी व्यवस्था की हित संरक्षक परिषद के प्रमुख आयतुल्लाह आमूली लारीजानी के आदेश से मोहसिन रेज़ाई की जगह परिषद के सचिव के पद पर नियुक्त किये गये और अभी तक इस पद पर बाकी हैं।

 

इसी तरह मोहम्मद बाक़िर ज़ुलक़द्र इराक़ द्वारा ईरान पर थोपे गये आठ वर्षीय युद्ध के दौरान सिपाहे पासदारान की संयुक्त कमेटी के प्रमुख रहे और उसके बाद आठ वर्षों तक सिपाहे पासदारान के डिप्टी कमांडर रहे। इसके अलावा वह देश के कई पदों पर रह चुके हैं।

 

ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के नये सचिव मोहम्मद बाक़िर ज़ुलक़द्र इस्लामी क्रांति से पहले तेहरान विश्व विद्यालय से एकोनामिक्स में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल कर चुके थे मगर स्ट्रैटेजिक मैनेजमेन्ट में डाक्ट्रेट उनकी आखिरी डिग्री है जो उन्होंने नेशनल डिफ़ेन्स युनिवर्सिटी से हासिल की है। MM