क़ालीबाफ़ः हिज़्बुल्लाह हर समय से अधिक ताक़तवर है
Mar २७, २०२६ १२:२२ Asia/Kolkata
-
ईरान के संसद सभापति मोहम्मद बाक़िर क़ालीबाफ़
पार्सटुडेः ईरानी संसद सभापति ने सोशल प्लेटफ़ार्म पर लिखा कि हिज़्बुल्लाह हर समय से अधिक ताक़तवर है और चकित कर देने वाले विकल्पों की प्रतीक्षा में रहना चाहिये।
पार्सटुडे की रिपोर्ट के अनुसार संसद सभापति मोहम्मद बाक़िर क़ालीबाफ़ ने सोशल प्लेटफ़ार्म X पर लिखा कि जंग से पहले एक साक्षात्कार में कहा था कि हिज़्बुल्लाह हर समय से अधिक ताक़तवर है।
ज़ायोनी सैनिकों और इस्राईल के सैन्य संसाधनों को तबाह करने में हिज़्बुल्लाह की चमत्कार समान कार्यवाहियों ने सय्यद शहीद के वादों को साबित कर दिया।
इसी प्रकार उन्होंने कहा कि हिज़्बुल्लाह इस्लाम का गर्व है और जान लो कि हैरान कर देने वाला विकल्प प्रतीक्षा में है। MM
टैग्स