क़ालिबाफ़: नाकाबंदी जारी रहने पर होर्मुज जलडमरूमध्य नहीं खुलेगा
-
ईरानी संसद मजलिसे शुराये इस्लामी के अध्यक्ष क़ालिबाफ़
पार्सटुडे – ईरानी संसद मजलिसे शुराये इस्लामी के अध्यक्ष ने अपने व्यक्तिगत पेज पर लिखा: अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक घंटे में 7 दावे किए जो सभी झूठे हैं।
पार्सटुडे की रिपोर्ट के अनुसार ईरानी संसद मजलिसे शुराये इस्लामी के अध्यक्ष मोहम्मद बाक़िर क़ालिबाफ़ ने अपने व्यक्तिगत पेज पर यह कहते हुए कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक घंटे में 7 दावे किए जो सभी झूठे हैं, लिखा: इन झूठों से वे युद्ध में विजयी नहीं हुए और न ही वार्ता में कहीं पहुँचेंगे।
क़ालिबाफ़ ने इस बात पर ज़ोर देते हुए कि नाकाबंदी जारी रहने पर होर्मुज जलडमरूमध्य नहीं खुलेगा, कहा: जलडमरूमध्य में आवागमन 'निर्धारित मार्ग' और 'ईरान की अनुमति' के आधार पर किया जाएगा।
उन्होंने कहा: जलडमरूमध्य का खुला या बंद होना और उसके नियम युद्धक्षेत्र तय करेगा, न कि सोशल मीडिया।
क़ालिबाफ़ ने अंत में कहा: मीडिया, युद्ध का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और ईरानी जनता इन हथकंडों से प्रभावित नहीं होगी। mm