हाजी बाबाई: दुश्मन ईरान की हक़ीक़त समझने से असमर्थ है
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i143800-हाजी_बाबाई_दुश्मन_ईरान_की_हक़ीक़त_समझने_से_असमर्थ_है
पार्स टुडे – ईरानी संसद मजलिसे शुराये इस्लामी के उपाध्यक्ष ने अमेरिका और ज़ायोनी शासन के ईरान के खिलाफ़ व्यापक हमले का जिक्र करते हुए कहा कि दुश्मन ईरान की हकीकत को समझने से असमर्थ है।
(last modified 2026-04-29T13:41:48+00:00 )
Apr २९, २०२६ १९:०४ Asia/Kolkata
  • ईरानी संसद मजलिसे शुराये इस्लामी के उपाध्यक्ष हामिद रज़ा हाजी बाबाई
    ईरानी संसद मजलिसे शुराये इस्लामी के उपाध्यक्ष हामिद रज़ा हाजी बाबाई

पार्स टुडे – ईरानी संसद मजलिसे शुराये इस्लामी के उपाध्यक्ष ने अमेरिका और ज़ायोनी शासन के ईरान के खिलाफ़ व्यापक हमले का जिक्र करते हुए कहा कि दुश्मन ईरान की हकीकत को समझने से असमर्थ है।

पार्स टुडे की रिपोर्ट के अनुसार ईरानी संसद मजलिसे शुराये इस्लामी के उपाध्यक्ष हामिद रज़ा हाजी बाबाई ने कहा कि ज़ायोनी शासन एक सशक्त ईरान को सहन करने में असमर्थ है। उन्होंने आगे कहा: "हमारा ईरान हज़ारों वर्षों की प्राचीन सभ्यता वाला देश है जो 1400 वर्षों की पैगंबर मुहम्मद (स.) की शुद्ध इस्लामी शिक्षाओं से जुड़ा हुआ है और यह पहचान प्रदान करने वाला संयोजन एक ऐसा अभेद्य किला बनाता है जिसकी हकीकत को दुश्मन समझने में असमर्थ हैं।"

 

उन्होंने कहा: "ईरान के खिलाफ़ यह व्यापक हमला इसलिए है क्योंकि हमारा देश आज न केवल क्षेत्र की सर्वोच्च शक्ति है बल्कि विश्व की सभी उत्पीड़ित जनता के लिए स्वतंत्रता-प्रियता और उपनिवेशवाद-विरोधी आदर्श है।"

 

हाजी बाबाई ने शहीद इमाम ख़ामेनेई की याद को सम्मानित करते हुए जोर देकर कहा: "जैसा कि उन्होंने फरमाया, अत्याचारियों की मुख्य समस्या 'ईरान' नाम और रूप के साथ है। वे नहीं चाहते कि एक स्वतंत्र और सशक्त ईरान, दुष्ट, जंगली और बाल-हत्या करने वाले ज़ायोनी शासन के खिलाफ़ खड़ा हो; इसलिए उन्होंने इस ताकत को नुकसान पहुँचाने के लिए अपनी पूरी शक्ति लगा दी है।" mm